उत्तर प्रदेश

UP News: पेड़ से लटकता मिला शव

Bharti Sahu 2
12 Sept 2024 9:25 AM IST
UP News: पेड़ से लटकता मिला शव
x
UP News: बुधवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने सिरसावां हरचंद के जंगल में आम के पेड़ पर एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
पुलिस ने आसपास के काफी गांवों के ग्रामीणों को बुलवाकर मृतक की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस द्वारा मृतक की कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन उनमें भी कुछ नहीं मिला इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। सूचना पाकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम व क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा भी मौके पर पहुंचे।
Next Story