उत्तर प्रदेश

Up News: बी फार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
18 Nov 2024 10:20 AM IST
Up News:  बी फार्मा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x

Up News: थाना क्षेत्र के गांव महलकपुर माफी निवासी नारायण चंद्र विश्वास गांव में बंगाली क्लीनिक के नाम से क्लीनिक चलाते हैं। वह रविवार शाम पत्नी के साथ सामान खरीदने पाकबड़ा बाजार गए थे। छोटा बेटा सुमित घर के बाहर था। इस दौरान बड़े बेटे नीलेश विश्वास (23 वर्ष) ने घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक में रस्सी डालकर फांसी लगा ली। छोटा भाई जब घर के अंदर गया तो देखा कि उसका भाई रस्सी पर लटका हुआ है। यह देख उसकी चीख निकल गई।
उसने तुरंत
आसपास के लोगों को बुलाया और उसे फंदे से नीचे उतारकर टीएमयू ले आए। जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़ गए और शव को घर ले आए।
परिजनों ने बताया कि नीलेश टीएमयू में बी फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। नीलेश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, गांव में चर्चा है कि मृतक छात्र का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसने आत्महत्या का यह कदम उठाया।
Next Story