उत्तर प्रदेश

UP News: चाची-भतीजे ने एक साथ की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस

Bharti Sahu 2
8 Oct 2024 1:58 AM GMT
UP News: चाची-भतीजे ने एक साथ की आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस
x
UP News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से हैरान कर देने वाली घटना,सोमवार को एक गांव में एक महिला और उसके भतीजे का शव एक साथ मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने महिला और उसके भतीजे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने रविवार की देर रात में सल्फास खा लिया था और सल्फास खाने के चलते ही दोनों की मौत हो गई।पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली 28 साल की महिला का पति मुंबई में रहकर ठेला लगाकर वडा पाव बेचता था। पति के मुंबई में रहने के दौरान महिला की नजदीकियां भतीजे से हो गई।
आत्महत्या
करने का कोई मुख्य कारण भी सामने नहीं आया है। हालांकि कुछ लोगों द्वारा प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का भी पता चल पाएगा। इस बात की जानकारी होने के बाद उसका पति मुंबई से 6 महीने पहले गांव चला आया। गांव में आकर ही वह ठेले पर वडा पाव बेचना शुरू कर दिया।महिला का पति वडा पाव बचने के लिए चला गया था। इधर घर पर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ थी। मध्य रात्रि में वह अपने भतीजे के साथ आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस का कहना है कि महिला और उसके भतीजे की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Next Story