- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: चलती ट्रेन...
उत्तर प्रदेश
UP News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश नाकाम, यात्री की दर्दनाक मौत
Bharti Sahu 2
29 Nov 2024 11:20 AM IST

x
UP News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चलती ट्रेन में चढ़ते समय 50 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। मृतक कुरहना गांव का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ साहेबगंज जाने के लिए फरक्का एक्सप्रेस पकड़ने आया था। यात्री अपनी पत्नी के साथ प्लेटफॉर्म पर खड़ा था। जैसे ही फरक्का एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची, यात्री ने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रेन चल चुकी थी और संतुलन बिगड़ने से उसका पैर फिसल गया।
यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंस गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर कोहराम मच गया। जीआरपी तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
TagsUPचलती ट्रेनचढ़नेयात्रीमौतUPmoving trainboardingpassengerdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





