उत्तर प्रदेश

UP News: घर में घुसकर चाकू से हमला

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 12:12 PM IST
UP News: घर में घुसकर चाकू से हमला
x
UP News: घटना शनिवार रात आठ बजे की है। गांव की रहने वाली अन्नपूर्णा का कहना है कि वह अपना पुराना मकान बनवा रही थी। इसी बात को लेकर गांव के कुछ उसके दरवाजे पहुंचे और गाली गलौज करने लगे तो उसने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन लोगों ने दरवाजा तोड़ डाला और पीटना शुरू कर दिया।
उसके पति दिलीप कुमार पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई उसकी बेटी अंबिका को भी मारपीट करके घायल कर दिया। पूरे परिवार को पीटने के बाद उन लोगों ने घर में रखे आभूषण भी लूट लिए और घर में आग लगा दी। करीब एक घंटे तक गांव में तांडव होता रहा। आग लगने के कारण घर में रखा खाद्यान्न, वस्त्र, बिस्तर, बर्तन सभी जलकर राख हो गए है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद में मारपीट हुई है। घटना की जांच की जा रही है।
Next Story