उत्तर प्रदेश

UP News: ससुराल पहुंचकर दामाद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 11:08 AM IST
UP News: ससुराल पहुंचकर दामाद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
UP News: ससुराल पहुंचें दामाद का शव वहीं गांव के बाहर एक तालाब के किनारे बबूल के पेड़ में बंधे गमछे से फांसी पर लटका देखा गया। ससुराल में ऐसी कौन सी बात हुई जो दामाद को इस तरह का फैसला लेना पड़ा लोगों के बीच तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। बघौली थाने के मढ़िया मजरा महरी निवासी 45 वर्षीय राजेश पुत्र होरी लाल की ससुराल सुरसा थाने के रामपुर मजरा अमरपुर में जगन्नाथ के घर है। उसके बड़े भाई हिमांचल ने बताया कि मंगलवार को राजेश अपनी ससुराल गया हुआ था। ससुराल वालों का कहना है कि रात में खाना के बाद राजेश टहलने की बात कह कर घर से बाहर गया हुआ था। काफी देर बाद वापस नहीं लौटा तो उसे तलाशा जाने लगा। उसी बीच शव लटका होने का पता चला। वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
Next Story