- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: भ्रष्टाचार की...
उत्तर प्रदेश
Up News: भ्रष्टाचार की जांच करने गई टीम के सामने ही भिड़े आरोपी और शिकायतकर्ता
Bharti Sahu 2
7 Dec 2024 10:03 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में अनोखा मामला सामने आया है। यहां भ्रष्टाचार के मामले की जांच करने गई टीम के सामने ही दो पक्ष भिड़ गए। जब बात मारपीट तक पहुंच गई तो जांच टीम के अधिकारी मौके से चले गए। हालांकि, इस घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।मामला थाना अमृतपुर क्षेत्र के बालीपट्टी रानी गांव का है। यहां भ्रष्टाचार की जांच करने गए अधिकारी के सामने ही लाठी डंडे चलने लगे। लाठी डंडे चलने से अधिकारी भाग खड़े हुए।
भ्रष्टाचार की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दो पक्षों में महाभारत हो गई। दो पक्षों में लाठी डंडे चलने लगे और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दो पक्षों में मारपीट होती देख अधिकारी जांच छोड़कर अपनी जान बचाकर भागे। जांच अधिकारी कार्यों की समीक्षा के बाद पंचायत घर पहुंचे और दोनों पक्षों को सुनवाई के लिए बुलाया।
सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद बात और बिगड़ गई। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई शुरू हो गई और दोनों तरफ के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। दोनों पक्ष में हिंसक झड़प होने के बाद अधिकारी जान बचाकर भागे।
TagsUpभ्रष्टाचारजांचटीमभिड़ेआरोपीशिकायतकर्ताUpcorruptioninvestigationteamclashaccusedcomplainantजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





