उत्तर प्रदेश

UP News: ABVP सदस्य पर धारदार हथियार से किया हमला

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 11:11 AM IST
UP News:  ABVP सदस्य पर धारदार हथियार से किया हमला
x
UP News: सरस्वती नगर निवासी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य पर रविवार रात को दर्जन भर लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली में तहरीर देकर यश का कहना है कि रात 10 बजे के आसपास कुछ वाहन उसके घर के सामने रुके। इसके बाद वाहन से उतरकर शिवाकांत मिश्रा, अनुज सिंह, गौरव मिश्रा
सारिम नादाब
ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।रुद्र प्रताप सिंह ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के लोग एकत्रित होते, तब तक दबंग फरार हो गए। परिवार के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर घायल युवक का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि आठ लोगों के विरुद्ध रात में ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नामजद लोगों की तलाश की जा रही है।
Next Story