उत्तर प्रदेश

Up News: बिजली का झटका लगने से एक युवक की मौत

Bharti Sahu 2
1 Nov 2024 8:14 AM IST
Up News:  बिजली का झटका लगने से एक युवक की मौत
x
Up News: सहजनवा थाना क्षेत्र के मकरहट गांव में गुरुवार को बिजली का बोर्ड ठीक करते समय करंट की चपेट में आए युवक को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकरहट क्षेत्र के निवासी अमित पांडेय घर पर ही रहते थे। वह घर में खराब बिजली का बोर्ड ठीक कर रहे थे।
तभी करंट लगने से वह झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित 14 वर्षीय बेटे और 12 वर्षीय बेटी का पिता था। दिवाली के दिन घर में मातम छा गया।
Next Story