- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: बालू और...
उत्तर प्रदेश
Up News: बालू और सीमेंट से भरे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार लड़की को रौंदा
Sarita
18 Jan 2025 12:33 PM IST

x
Up News: आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार में साइकिल से दवा लेने आई युवती की ट्रैक्टर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र के इस्माइलपुर भरथी पुर गांव निवासी चंद्रकला पुत्री रामूराम उम्र 27 वर्ष थाना तरवा की रहने वाली थी। युवती अपने घर से साइकिल से दवा लेने पल्हना बाजार आई थी। वह दवा भी नहीं ले पाई थी कि बालू और सीमेंट से लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsUpट्रैक्टरलड़कीरौंदाUptractorgirlran overजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





