उत्तर प्रदेश

UP News: जीआरपी बैरक में सिपाही को सांप ने डसा

Bharti Sahu 2
26 Oct 2024 12:09 PM IST
UP News:   जीआरपी बैरक में सिपाही को सांप ने डसा
x
UP News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन के कैंट साइड स्थित जीआरपी बैरक में एक सिपाही को सांप ने डस लिया। उसे केपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीआरपी सिपाही आशीष तिवारी दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी पर जाने के लिए बैरक में तैयार हो रहा था, तभी एक कोने में बैठे सांप ने उसके पैर में डस लिया। सिपाही अवधेश शुक्ला उसे केपीएम अस्पताल ले गए। डॉक्टर का कहना है कि सिपाही समय पर पहुंच गया था, इसलिए अब वह खतरे से बाहर है।
Next Story