उत्तर प्रदेश

UP News: रेलवे ट्रैक पर चल रही लड़की को पीछे से आ रहे लड़के ने ट्रेन के सामने धक्का दिया

Bharti Sahu 2
30 Aug 2024 6:22 AM GMT
UP News: रेलवे ट्रैक पर चल रही लड़की को पीछे से आ रहे लड़के ने ट्रेन के सामने धक्का दिया
x
UP News: आगरा में सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास गुरुवार की शाम ट्रेन के आगे धक्का देकर एक युवती की हत्या का प्रयास किया गया। युवती ट्रेन से टकराई। उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद आरोपित युवक मौके से भागने लगा। लोगों ने पीछा करके उसे दबोच लिया। पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। युवती और आरोपित दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस इस बात का इंतजार कर रही है कि युवती बातचीत करने की स्थिति में आ जाए।
घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। पिता प्रेमपाल दर्जी हैं। युवती घरों में काम करती है। पांच बहनें, एक भाई हैं। युवती दोपहर एक बजे घर से निकली थी। उसे काम पर जाना था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि सिकंदरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास युवती रेलवे लाइन के किनारे चल रही थी। उसके पीछे एक युवक चल रहा था। पहले एक मालगाड़ी गुजरी। युवती पटरी से कुछ दूर हो गई। कुछ देर बाद ट्रेन आई। इसी दौरान युवक तेजी से आगे आया। युवती को ट्रेन के सामने धक्का देकर दौड़ लगा दी। युवती का हाथ ट्रेन से टकराया। उसके बाद सिर लगा। वह मौके पर गिर पड़ी। रेलवे लाइन के पास मौजूद लोगों ने घटना देखी। शोर मचाया। आरोपित को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे। पुलिस ने इलाज के लिए भेजा। युवक ने पुलिस को अपना नाम सोहिल बताया। आरोपित भोगीपुरा, शाहगंजकानिवासीहै।
Next Story