- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: सोने के...
उत्तर प्रदेश
UP News: सोने के जेवरात के साथ, शातिर चोर गिरफ्तार
Bharti Sahu 2
21 Oct 2024 6:54 AM IST

x
UP News: धूमनगंज थाने की पुलिस ने रविवार को मधुवन विहार कॉलोनी के पास नेहरू पार्क जाने वाले रास्ते से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी के सोने के जेवरात और 2500 रुपये की नकदी बरामद हुई। आरोपी पूर्व में चोरी की तीन घटनाओं में शामिल रहा है। धूमनगंज थाने के एसआई निखिल यादव और कुलदीप उपाध्याय ने फोर्स के साथ मुखबिर की सूचना पर रविवार को मधुवन विहार कॉलोनी के पास इलाके की घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर आरोपी युवक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके बैग की तलाशी ली।
उसके पास से सोने का मंगलसूत्र, एक चेन, एक अंगूठी, एक लॉकेट, एक चांदी का कंगन और 2500 रुपये बरामद हुए। आरोपी की पहचान कशिश श्रीवास्तव निवासी बलुआ घाट थाना अतरसुइया के रूप में हुई। मूल रूप से बलिया जिले के रेवती निवासी कशिश श्रीवास्तव चोरी के तीन मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
TagsUPजेवरातचोरगिरफ्तारUPjewellerythiefarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





