उत्तर प्रदेश

UP News: एक निर्दयी पिता ने सो रहे अपने बच्चे की ले ली जान

Bharti Sahu 2
29 Oct 2024 11:17 AM IST
UP News: एक निर्दयी पिता ने सो रहे अपने बच्चे की ले ली जान
x
UP News: उत्तर प्रदेश के बांदा से सटे चित्रकूट जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां रात में रोने से नींद में खलल पड़ने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने 5 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. रोने से नाराज पिता ने कुल्हाड़ी से बेटे की गर्दन काट दी पुलिस उपाधीक्षक (CO) राजकरन ने सोमवार को बताया कि मऊ थाना क्षेत्र के दुवारी गांव में राजकुमार निषाद (35) ने रविवार रात अपने पांच साल के बेटे सत्यम की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी|
इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली. उन्होंने बताया कि शोर सुनकर पड़ोसी ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा खोला और निषाद को बचाया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बच्चे की हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. पुलिस पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. राजकरण ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा रात को सोते समय रोने लगा था, जिससे गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन काट दी।
Next Story