उत्तर प्रदेश

UP News: बाल सुधार गृह से 8 कैदी फरार, 24 घंटे के अंदर 6 पकड़े

Bharti Sahu 2
28 Oct 2024 9:41 AM IST
UP News:  बाल सुधार गृह से 8 कैदी फरार, 24 घंटे के अंदर 6 पकड़े
x
UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सरकारी बाल संरक्षण गृह से 8 कैदी फरार हो गए. इनमें से 6 कैदियों को 24 घंटे के अंदर पकड़ लिया गया है, बाकी 2 कैदियों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित राजकीय बाल संरक्षण गृह
से 8 किशोर कैदी रसोई के रास्ते फरार हो गए. इनमें से अब तक 6 कैदियों को पकड़ लिया गया है जबकि दो अन्य कैदियों की तलाश की जा रही है.|
मामले में भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई चल रही है. मामले की जांच करने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जांच चल रही है कि बाल कैदी कैसे फरार हुए और इसमें कौन शामिल है|
Next Story