उत्तर प्रदेश

UP: गृह क्लेश के चलते माँ-बेटी ने खाया जहर

Sanjna Verma
12 July 2024 3:27 PM IST
UP: गृह क्लेश के चलते माँ-बेटी ने खाया जहर
x
UP उत्तरप्रदेश: फतेहपुर जिले से बुधवार की देर रात एक महिला ने पहले जहर खाया और इसके बाद अपनी 10 वर्षीय बेटी को जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना में बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। police ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, ललौली थाना क्षेत्र के बनरसी गांव निवासी अनंत कुमार गुजरात प्रांत के एक शहर में सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड की नौकरी करते हैं।
पत्नी निशा देवी (38) बच्चों को लेकर गांव में रहती थी। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 11:30 बजे पति अनंत का गुजरात से फोन आया था। बातचीत के दौरान घरेलू कलह के कारण पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए पहले खुद जहर खाया। इसके बाद बेटी रीता देवी (10) को भी जहरीला पदार्थ खिला दिया।कुछ ही देर बाद जब हालत बिगड़ी तो कराहने की आवाज सुनकर घर में मौजूद अन्य परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा की बेसुध पड़ीं मां-बेटी के मुंह से झाग निकल रहा है। मंजर देख परिजनों के होश उड़ गए। घबराए परिजन दोनों को जिला hospital लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने बहु रीता को मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला की हालत को नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर किया गया है।
Next Story