उत्तर प्रदेश

UP : 28 जून से फिर सक्रिय होगा मानसून, भारी बारिश के लिए रहें तैयार

Saba Naaz
25 Jun 2025 7:43 PM IST
UP : 28 जून से फिर सक्रिय होगा मानसून, भारी बारिश के लिए रहें तैयार
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश में फिलहाल दो दिन मानसूनी बारिश पूर्वांचल की बजाए पश्चिमी हिस्से में ज्यादा मेहरबान रहेगी। बृहस्पतिवार को पश्चिम के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
वहीं पश्चिम व बुदेलखंड के 43 जिलों में गरज चमक और वज्रपात की आशंका जताई गई है। बुधवार को पूर्वी हिस्से में धूप-छांव के बीच सोनभद्र, प्रतापगढ़, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। कई इलाकों में छिटपुट बारिश होने के बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
मौसम विभाग के मुताबिक 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 व 27 जून को पूर्वी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के संकेत हैं। 28 से 30 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में अच्छी बारिश के संकेत हैं।
यहां है भारी बारिश की संभावना सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, ललितपुर व आसपास के इलाकों में।
Next Story