उत्तर प्रदेश

UP MLC Election Result: यूपी MLC चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ, BJP की बल्ले-बल्ले

jantaserishta.com
12 April 2022 12:28 PM IST
UP MLC Election Result: यूपी MLC चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ, BJP की बल्ले-बल्ले
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के ठीक एक महीने बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक और इतिहास रच दिया है। भगवा दल ने पहली बार उत्तर प्रदेश के विधान परिषद में बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा अब विधान परिषद की 100 में से 64 सीटों पर काबिज हो गई है। इससे योगी सरकार की ताकत और बढ़ गई है। सरकार अब अपने दम पर कानून दोनों सदनों से पारित करा सकती है। वहीं, सपा को मिली करारी हार से विपक्ष दल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पहले से बगावत का सामना कर रहे अखिलेश यादव की चुनौतियां बढ़ेंगी।

स्थानीय निकाय प्राधिकार क्षेत्र से विधान परिषद की रिक्त 36 सीटों में से 33 पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। 9 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत हासिल कर चुके थे तो मंगलवार को 24 और सीटों पर विजेता घोषित हुए। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए परिणाम बेहद निराशाजनक रहे हैं। एक भी सीट पर पार्टी का खाता नहीं खुल सका है। वहीं, 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
भारतीय जनता पार्टी को विधान परिषद चुनाव में 3 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है। सबसे बड़ा झटका वाराणसी में लगा है, जहां पार्टी के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर हैं। यह सबसे बड़ा झटका इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि यह पीएम मोदी की संसदीय सीट है। वाराणसी में बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह ने जीत हासिल की है। आजमगढ़ में भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां भाजपा से ही निकाले गए नेता के बेटे विक्रांत ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा प्रतापगढ़ सीट पर भी भाजपा को हार मिली है। यहां राजा भैया की पार्टी के अक्षय प्रताप को जीत मिली है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story