- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यूपी मंत्री दानिश आजाद...
उत्तर प्रदेश
यूपी मंत्री दानिश आजाद अंसारी का दावा, बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय
SHIDDHANT
31 March 2026 11:09 PM IST

x
Lucknow लखनऊ। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अगली सरकार बनाने का दावा तेज होते ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के पक्ष में खुलकर समर्थन जताया है। अखिलेश ने कहा कि ममता बनर्जी एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएंगी। सपा प्रमुख के इस बयान पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने पलटवार किया है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी चुनाव जीतेगी। वह चौथी बार सीएम बनेंगी और भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। सरकार बनाने का भाजपा का दावा फेल हो जाएगा।
लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल की जनता ने बदलाव का माहौल बना दिया है। जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में पश्चिम बंगाल में भारी भीड़ उमड़ रही है, और जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है, वह यह दिखाने के लिए काफी है कि इस बार पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर है। वहां पर निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार पूरी तरह से जनता विरोधी है। ममता की सरकार ने बंगाल के विकास में रूकावट पैदा की है। बंगाल की जनता के साथ सौतेला बर्ताव किया। यह कहीं से भी स्वीकार नहीं किया जा सकता है। मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने दावा किया कि जनता चुनाव में ममता बनर्जी की सरकार को करारा जवाब देगी।
दूसरी ओर भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली में चुनाव आयोग से मुलाकात की और याचिका सौंपी।
भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से अपील की है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होना चाहिए। पिछले तीन चुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने दादागिरी करके जीत हासिल की। इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए, क्योंकि चुनाव लोगों को अपनी मर्जी से मतदान करने का एक अवसर होता है। लोकतंत्र में वोट एक मतदाता का अधिकार होता है; उसे कोई नहीं छीन सकता है। चुनाव आयोग को मतदाता के वोट को सुरक्षित करना चाहिए।
Tagsअखिलेश यादवममता बनर्जीपश्चिम बंगाल चुनाव 2026बीजेपी बनाम टीएमसीदानिश अंसारीनरेंद्र मोदीचुनाव आयोगराजनीतिक बयानबाजीविधानसभा चुनावइंडिया पॉलिटिक्सजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





