उत्तर प्रदेश

यूपी : मायावती बोलीं, इंडिया नाम पर विवाद सत्ता पक्ष व विपक्ष की मिलीभगत

Tara Tandi
6 Sept 2023 12:49 PM IST
यूपी : मायावती बोलीं, इंडिया नाम पर विवाद सत्ता पक्ष व विपक्ष की मिलीभगत
x
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश के नाम इंडिया पर विवाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की मिलीभगत है। विपक्ष ने भाजपा को मौका दिया है। इंडिया हमारे देश का संविधान सम्मत नाम है। उन्होंने मामले पर सुप्रीम कोर्ट से दखल देने की अपील की है।
मायावती ने कहा कि विपक्ष को इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाना चाहिए था। वह मीडिया को संबोधित कर रही थीं। अपने बयान में मायावती विपक्षी गठबंधन इंडिया पर ज्यादा हमलावर नजर आईं।
बता दें कि केंद्र सरकार ने देश के नाम इंडिया की जगह भारत को प्रचलन में लाने की शुरुआत कर दी है। इसे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए विपक्षी गठबंधन के नाम इंडिया से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार विपक्षी गठबंधन से इतना डर गई है कि अब देश का ही नाम बदल देना चाहती है। जबकि संविधान के पहले ही अनुच्छेद में लिखा है कि इंडिया दैट इज भारत...।
कयास लगाए जा रहे थे कि मायावती विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल हो सकती हैं पर उन्होंने अभी तक इससे खुद को दूर रखा है और सभी विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ने का एलान किया है।
Next Story