उत्तर प्रदेश

UP: आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी' लिखकर विवाहिता ने दी जान

Tara Tandi
10 Sep 2023 9:45 AM GMT
UP: आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी लिखकर विवाहिता ने दी जान
x
गाजियाबाद के मोदीनगर की ब्रहृमपुरी कॉलोनी में पति के साथ किराये पर रह रही 25 वर्षीय विवाहिता पायल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पायल ने तीन वर्ष पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद परिजनों ने पायल से संबंध खत्म कर लिए थे।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें पायल ने आई लव यू मम्मी-पापा, हमेशा आपकी बेटी रहूंगी लिखा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पायल ने समीपवर्ती गांव निवासी युवक नीरज से लगभग तीन वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था।
शादी के बाद नीरज और पायल ब्रहृमपुरी कॉलोनी में किराये पर रहने लगे। बताया गया कि बीते शुक्रवार सुबह नीरज नोएडा काम पर चला गया। रात में लौटा तो पायल को पंखे से लटका देख उसकी चीख निकल गई। पायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती के कोई संतान नहीं है। इसे लेकर भी पायल तनाव में थी।
एसीपी ज्ञानप्रकाश ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया खुदकुशी का लग रहा है। मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें विवाहिता ने मम्मी पापा को मिस करने और अभी संतान सुख प्राप्त नहीं होने का जिक्र किया है। अगर कोई तहरीर प्राप्त होती है तो कार्रवाई की जाएगी।
Next Story