उत्तर प्रदेश

UP : इश्क़ में बिखरी ज़िंदगी, न मिलने पर गुलशन ने लिया बड़ा कदम

Saba Naaz
27 Jun 2025 4:47 PM IST
UP : इश्क़ में बिखरी ज़िंदगी, न मिलने पर गुलशन ने लिया बड़ा कदम
x
Hathras हाथरस : हाथरस के कल्पिता शर्मा हत्याकांड में पकड़े गए मुख्य आरोपी गुलशन उर्फ लुक्का के साथ-साथ अब तक पुलिस व परिवार कल्पिता की भाभी को भी कटघरे में रखे हुए थी।
मगर आज गुलशन से पूछताछ के बाद साफ हो गया कि इस हत्या में कल्पिता की भाभी या उसके परिवार की कोई भूमिका नहीं। खुद गुलशन के इस परिवार से संबंध थे। वह कल्पिता के एकतरफा प्यार में इस कदर पागल था कि उसकी शादी तय होने की खबर पर बौखला गया। बस उसी दिन से उस पर शादी तोड़ने का दबाव बना रहा था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि मृतका कल्पिता शर्मा के परिवार ने उसकी शादी 4 फरवरी 2025 को तय की थी।
उसकी शादी चंदपा क्षेत्र के गांव महमूदपुर नगरिया में जालंधर नाम के युवक से तय हुई थी। 4 फरवरी को गोद भराई की रस्म पूरी की गई थी। नवंबर में शादी प्रस्तावित थी, लेकिन होने वाले दूल्हे के परिवार में एक बच्चा होने के चलते विवाह को फरवरी 2026 में कराने का निर्णय लिया गया था। होने वाला दूल्हा झांसी में रेलवे में लोको पायलट था।
एसपी के अनुसार गुलशन का युवती के परिवार से परिचय था। वह उनके घर भी आता जाता था। वह युवती को जानता था। इसी बीच युवती ने पिछले दिनों आगरा रोड के इंस्टीट्यूट में जीएनएम कोर्स किया। वहां गुलशन ने भी बी फार्मा में प्रवेश ले लिया। वह उससे शादी करना चाहता था। मगर कल्पिता उसे तवज्जो नहीं देती थी। इधर, जब परिवार ने कल्पिता की शादी तय कर दी। उसे यह खबर लगी तो वह बौखला गया। उसने कल्पिता शर्मा को कॉल व अन्य माध्यमों से संपर्क कर धमकाना शुरू कर दिया था।
गुलशन ने कई बार शादी को तोड़ने के लिए दबाव बनाया था। यहां तक कि जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन कल्पिता ने इन धमकियों को नजरंदाज कर दिया और अपनी नौकरी करने में लगी रही। उसको को क्या मालूम था कि सिरफिरा गुलशन इस घटना को अंजाम दे देगा। इस आधार पर एसपी ने बताया कि इस हत्या से कल्पिता की भाभी ज्योति व उसके परिवार का कोई सरोकार नहीं है। न गुलशन के ज्योति से किसी तरह के संबंध उजागर हुए है। अन्य पहलुओं पर जांच की जा रही है।
Next Story