- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : जेई पर रिश्वत...

Firozabad.फिरोजाबाद। मुस्तफाबाद विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई पर एक उपभोक्ता ने 15 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया है। रुपये गिनने का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो मुस्तफाबाद विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई का बताया जा रहा है। इसमें वह कार्यालय में बैठकर रुपये गिनते नजर आ रहे हैं। पीड़ित उपभोक्ता पुष्पेंद्र का कहना है कि कुछ दिन पहले घर पर चेकिंग की थी। इसके बाद जेई ने कार्रवाई न करने पर रुपये मांगे। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी जेई ने बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज करा दी। जेई द्वारा रिश्वत लेने का मामला सामने आने पर कुछ ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय पर हंगामा भी किया। उनका आरोप है कि विद्युत कार्यालय पर बिना अनुमति के कोई काम नहीं हो रहा है।
एक्सईएन राहुल सिंह का कहना है कि जेई का वीडियो वायरल होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। संभव है कि जेई किसी का बिल जमा करने के लिए रुपये गिन रहे हों। यदि उपभोक्ता द्वारा लिखित शिकायत की जाती है तो मामले की जांच कराकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिल जमा न होने पर 50 घरों की बिजली कटी, लोग परेशानबिजली विभाग ने शनिवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 50 से अधिक घरों की बिजली कटने से लोग परेशान रहे। एसडीओ रजत शुक्ला ने एसएन विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत मथुरा नगर, तिलक नगर, बोधश्रम, मायापुरी क्षेत्र में 12 घरों के कनेक्शन काटे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में जेई कयामुद्दीन खां ने टापाखुर्द, नगला पनसहाय, मुईउद्दीनपुर में 38 घरों के कनेक्शन काटे।





