- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP: मामा के शादी में...
उत्तर प्रदेश
UP: मामा के शादी में मासूम बच्ची का अपहरण कर हत्या
Sanjna Verma
16 July 2024 6:42 PM IST

x
UP उत्तरप्रदेश: मेरठ जिले के भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्ची की हत्या कर दी गई, जिसका शव सोमवार की सुबह श्मशान घाट के पास से बरामद किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। भावनपुर police के अनुसार गाजियाबाद जिले के थाना मोदीनगर क्षेत्र निवासी अनिल कुमार अपनी बेटी भाविका (ढाई वर्ष) और बेटे युग के साथ अपने साले चमन निवासी फतेहपुर थाना लोहिया नगर के शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
पुलिस के अनुसार सोमवार की रात चमन की बारात थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव दतावली पहुंची, जहां फेरों के दौरान भाविका को एक चारपाई पर सुलाकर अनिल कुमार लघुशंका के लिए चले गए और जब कुछ देर बाद लौटे तो भाविका गायब मिली। पुलिस ने बताया कि गांव के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला, वहीं बच्ची के गायब होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ बच्ची की तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि इसी बीच काली नदी के समीप घूमने गए ग्रामीणों ने वहीं श्मशानघाट के पास बच्ची के शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस और भाविका के परिजन मौके पर पहुंचे तथा शव की शिनाख्त भाविका के रूप में हुई।
परिजनों ने गांव के 3 युवकों पर बच्ची की हत्या का जताया संदेह
मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने बताया कि थाना भावनपुर पुलिस श्मशान घाट के पास में शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसएसपी ने बताया कि परिजनों ने गांव के तीन युवकों पर बच्ची की हत्या का संदेह जताया है, जिस पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल से कराया जाएगा।
TagsUPमामाशादीमासूम बच्चीअपहरणहत्या unclemarriageinnocent girlkidnappingmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





