- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP: उद्योगपति को जान...
UP: उद्योगपति को जान से मारने की धमकी, व्यापार करना है तो पैसे देने होंगे...

Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: कानपुर में एक उद्योगपति को पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा है कि अगर व्यापार करना है तो पैसे देने होंगे। उद्योगपति ने मना किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में उद्यमी ने थाने में तहरीर दी है। मामला कोहना थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि उद्यमी की फैक्ट्री में काम करने वाला कर्मचारी उसे धमकी दे रहा है। जिसे कंपनी से निकाल दिया गया था। उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुद्ध प्लस पान मसाला प्राइवेट लिमिटेड के मालिक दीपक खेमका पार्वती बागला रोड में रहते हैं। उनकी गिनती बड़े उद्योगपतियों में होती है। अपनी तहरीर में उन्होंने बताया कि पिछले शुक्रवार को फैक्ट्री जाते समय उनके मोबाइल पर धमकी भरा फोन आया।





