उत्तर प्रदेश

UP सरकार का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने से पहले कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरुरी

jantaserishta.com
18 July 2021 4:48 PM IST
UP सरकार का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने से पहले कोरोना निगेटिव रिपोर्ट जरुरी
x

फाइल फोटो 

उत्तर प्रदेश में एंट्री के लिए अब कोविड की निगेटिव रिपोर्ट का होना जरूरी होगा. रविवार को राज्य की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ये निर्देश जारी किया है.ऐसे में अब किसी भी दूसरे राज्य से जब यूपी में आना होगा तो कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट का साथ होना अनिवार्य रहेगा.

सीएम योगी की टीम 9 द्वारा ये निर्देश जारी किए गए हैं. उनकी तरफ से कहा गया है कि 3 फीसदी पॉजिटिविटी दर से अधिक वाले राज्यों से उत्तर प्रदेश में आने वाले लोगों के लिए निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य की जाए. बताया गया है कि कोरोना रिपोर्ट भी चार दिनों से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए. वहीं यात्रियों को कहा गया है कि वे कोविड टेस्ट करवाने के बाद ही अपनी यात्रा शुरू करें.
टीम 9 की तरफ से बताया गया है कि उन लोगों को कोविड टेस्ट से छूट दी जा सकती है जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हैं. लेकिन फिर भी राज्य में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और टेस्टिंग पर काफी जोर दिया जाएगा. टीम 9 की तरफ से अपील की गई है कि जो भी शख्स हाई कोविड पॉजिटिविटी दर वाले राज्य से यूपी आएगा, उनके आगमन पर एंटीजन टेस्ट और थर्मल स्कैनिंग जरूर होनी चाहिए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story