उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार ने पुलिसकर्मियों को मिलने वाले भत्ते में की बढ़ोतरी

jantaserishta.com
21 Oct 2026 5:48 PM IST
यूपी सरकार ने पुलिसकर्मियों को मिलने वाले भत्ते में की बढ़ोतरी
x
लखनऊ: पुलिस स्मृति दिवस पर लखनऊ पुलिस लाइन पहुंचे सीएम योगी ने पुलिस कर्मियों को लेकर तीन बड़ी घोषणाएं की। सीएम योगी ने पीपीएस अफसरों की वर्दी, मोटरसाइकिल, मोबाइल सिम भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया। सीएम योगी ने पीपीएस अफसरों की वर्दी भत्ता बढ़ाया है। पीपीएस अफसरों को अब 6400 की जगह 15 हजार रुपये वर्दी भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा सीएम योगी ने फील्ड में रहने वाले उपनिरीक्षक और निरीक्षक के लिए मोटरसाइकिल भत्ता भी बढ़ा दिया है। इन्हें अब 1000 मोटरसाइकिल का भत्ता दिया जाएगा।
सीएम योगी ने मुख्य आरक्षी और सिपाही को मोबाइल सिम का भत्ता दो हजार से बढ़ाकर ढाई हजार रुपये कर दिया गया है। सीएम योगी ने की इन तीन घोषणों से पुलिसकर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पुलिस भर्ती को लेकर सीएम योगी ने कहा, पहले पुलिस के हजारों पद खाली पड़े थे। हमने पुलिस कर्मियों को बेहतर संसाधन दिए। हमने प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाई। बिना भेदभाव के 2 लाख से अधिक भर्तियां की हैं। अब यूपी पुलिस में 45 हजार महिला पुलिसकर्मी है, जो पहले 10 हजार थी।
सीएम योगी ने 2017 से पहले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। विपक्ष पर हमलावर हुए सीएम योगी ने कहा, 'नए उत्तर प्रदेश' में कानून से ऊपर कोई नहीं है। 2017 से पहले यूपी में माफिया राज था। पुलिस को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मिली स्वतंत्रता के कारण प्रदेश 'उपद्रव से उत्सव का प्रदेश' बन पाया है। सीएम योगी ने कहा, आज अपराधियों को पता है कि यूपी में उसका आखिरी ठिकाना कहां है। सीएम योगी ने कहा, एक समय वह भी था, जब अपराधी को छूते ही सत्ता के फोन आने लगते थे। अपराधी पुलिस की खुली जीप में बैठकर ऑटोमैटिक राइफल लहराते थे। जो पुलिस मुठभेड़ पर सवाल खड़ा करते है, ये वही लोग है जो माफिया की मौत पर मातम मनाते है।
पहले थानों की कुर्सी पर इंस्पेक्टर बैठता था पर फैसला कहीं और से आता है। सीएम योगी ने इस दौरान मथुरा के जौहार बाग कांड का भी जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा, 2017 में जब भाजपा सरकार आई तो पुलिस से एक ही बात कही थी कि अपराधियों के प्रति जीरो टालरेंस की नीति होंगी। यूपी अब उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बन चुका है। अपराधियों पर कार्रवाई को लेकर सीएम योगी बोले-एटीएस ने घुसपैठियों की कमर थोड़ी है। पूर्ववर्ती सरकार ने पीएसी की कंपनिया खत्म करने का पाप किया। उनका चरित्र देखिये कैसे भी सत्ता पानी है। उन्होंने कहा, अंग्रेजों का पुलिस एक्ट दमन के लिए बनाया गया था। आज दमन कारी कानूनों को समाप्त किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story