- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP: ढाबा में परोसा...
उत्तर प्रदेश
UP: ढाबा में परोसा लहसुन प्याज वाली सब्जी, गुस्साए कांवड़ियों ने किया तोड़फोड़
Sanjna Verma
21 July 2024 12:43 PM IST

x
UP उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर एक ढाबा है। जहां पर खाने में लहसुन प्याज के तड़के को लेकर कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बताया जा रहा है कि गुसाए कावड़ियों ने ढाबे पर जमकर तोड़फोड़ भी की है। घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल किसी तरह गुस्साए कावड़ियों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया। जिसके बाद गुस्साए कावड़िए अपनी आगे की यात्रा के लिए निकल गए ।
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए SP Cityने बताया कि बीते कल कावड़ियों का एक जत्था जो हरिद्वार से जल उठाकर गाजियाबाद की तरफ जा रहा था, तो छपार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ढाबे पर उनके द्वारा खाने का आर्डर दिया गया। उसे खाने में उन्होंने बिना प्याज-लहसुन का खाना ऑर्डर किया था लेकिन कन्फ्यूजन की वजह से यह प्याज और लहसुन वाला खाना उनको परोसा गया था। इसके संबंध में उन्होंने आपत्ति जाहिर की थी एवं वहां पर उनके द्वारा कुछ कुर्सियों में भी तोड़फोड़ की गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया और शांति व्यवस्था कायम की गई। आप लोगों के माध्यम से सभी कावड़ियों से मेरी यह गुजारिश है कि किसी भी कंफ्यूजन की स्थिति में अगर कहीं कोई बात होती है तो कानून को अपने हाथ में ना ले। प्रशासन को जो कारण अवगत कराया गया है उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी।
TagsUPढाबालहसुनप्याजसब्जीगुस्साएकांवड़ियोंतोड़फोड़DhabaGarlicOnionVegetableAngryKanwariyasVandalismजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





