उत्तर प्रदेश

यूपी : कुछ देर में हो सकती है पूर्व मंत्री अमरमणि की रिहाई, भाई ने बताई ये बात

Tara Tandi
25 Aug 2023 12:11 PM GMT
यूपी : कुछ देर में हो सकती है पूर्व मंत्री अमरमणि की रिहाई, भाई ने बताई ये बात
x
पूर्वांचल के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की शाम पांच बजे के बाद रिहाई हो सकती है। यह बात उनके भाई अजीतमणि ने बताई है।
उन्होंने कहा कि रिहाई के लिए अभी डीएम ऑफिस में कागजात पूरे कराए जा रहे हैं। दो बॉन्ड भरना था, जिसे भरा जा रहा है। इसके बाद डीएम के पास रिहाई की अनुमति ली जाएगी। रिहाई के पहले बॉन्ड चेक करके वेरिफिकेशन होगा। फिर रिलीज ऑर्डर जेल आएगा। शाम तक रिहा होने की उम्मीद है।
पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी की रिहाई के लिए डीएम दफ्तर में प्रपत्रों की जांच चल रही है। पांच बॉन्ड भरे गए हैं। 25 लाख रुपये मुचलके के सभी है। इनमें अमन मणि त्रिपाठी, छोटी बहन अलंकृता त्रिपाठी, चचेरा भाई अनंत मणि त्रिपाठी, कृष्ण चंद्र त्रिपाठी और चाचा अजीत मणि त्रिपाठी के नाम के बॉन्ड डीएम दफ्तर में जमा किए गए हैं। आरटीओ अधिकारी डीएम दफ्तर पर ही वैरिफिकेशन करवा रहे हैं। यही प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिहाई का आदेश जारी होने की उम्मीद है।
वहीं गोरखपुर में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पुराने स्पेशल वार्ड में अमरमणि त्रिपाठी भर्ती हैं। वहां इक्का दुक्का लोग मिलने आ रहे हैं, लेकिन किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बताया जा कमरा नंबर 12 से 19 तक अमरमणि का परिवार है। कमरा नंबर 18 व 19 के बाहर महिला पुलिस भी लगा दी गई है। वहीं गोरखपुर दुर्गाबाडी रोड पर स्थित आवास पर सन्नाटा पसरा है।
बता दें कि कवियत्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में दोषी करार दिए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी मधुमिता त्रिपाठी को शासन ने रिहा करने का आदेश जारी कर दिया है। यह खबर सुनकर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
खबर की जानकारी मिलते ही नौतनवां कस्बे में पूर्व मंत्री के आवास पर समर्थकों की भीड़ लग गई है। सभी अपने हिसाब से खुशी का इजहार कर रहे हैं।
Next Story