उत्तर प्रदेश

UP : पूर्व डीजीपी जगमोहन की बढ़ी मुश्किलें, मारपीट , जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज

Tara Tandi
12 Sep 2023 9:13 AM GMT
UP : पूर्व डीजीपी जगमोहन की बढ़ी मुश्किलें, मारपीट , जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज
x
जौनपुर जिले के तरहठी किल्हापुर गांव स्थित ग्राम सचिवालय में प्रधान चंद्रेश गुप्ता और पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के बीच पैमाइश को लेकर विवाद हो गया। प्रधान ने पूर्व डीजीपी पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने और पिटाई का आरोप लगाया। मामले में प्रधान की तहरीर पर पूर्व डीजीपी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
गांव में सोमवार को पैमाइश के लिए तिथि निर्धारित की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व कर्मी पैमाइश करने पहुंचे। ग्राम सचिवालय में प्रधान चंद्रेश गुप्ता बैठे हुए थे। चंद्रेश भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी हैं। इसी दौरान पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव व उनके परिवार के लोग पहुंचे। दोनों पक्ष में बातचीत होने लगी। फिर पूर्व डीजीपी और प्रधान में कहासुनी हो गई।
विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस
प्रधान को पूर्व डीजीपी ने बाहर निकल जाने के लिए कह दिया। प्रधान का आरोप है कि पूर्व डीजीपी ने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। पिटाई भी की।
पूर्व डीजीपी जगमोहन , बढ़ी मुश्किलें, मारपीट , जान से मारने , धमकी देने का केस दर्ज,Former DGP Jagmohan, problems increased, case registered for assault, killing, threatening,इसकी जानकारी प्रधान ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। उपजिलाधिकारी ने दोनों पक्षों को सुना और समझा बुझाकर पैमाइश आगे बढ़ाया। पुलिस बल की मौजूदगी में देरशाम तक पैमाइश होती रही।
क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने बताया कि गांव में चकबंदी प्रस्तावित है। ग्राम प्रधान व दूसरे पक्ष से पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव व पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव के परिवार से कहासुनी हुई है। पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश हो रही है। ग्राम प्रधान चंद्रेश गुप्त ने कहा कि मुझे अपमानित किया गया है। एसपी डा. अजय पाल शर्मा ने बताया कि पूर्व डीजीपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Next Story