उत्तर प्रदेश

UP Floods: हरिद्वार से गंगा में छोड़ा दो लाख क्यूसेक पानी

Bharti Sahu 2
24 Aug 2024 10:09 AM IST
UP Floods: हरिद्वार से गंगा में छोड़ा दो लाख क्यूसेक पानी
x
UP Floods: पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार वर्षा के चलते शुक्रवार को दोपहर तीन बजे हरिद्वार से दो लाख क्यूसेक जल छोड़ा गया है। जिससे गंगा में बाढ़ आने की आशंका है। एसडीएम ने पानी छोड़े जाने की जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को भी बिजनौर बैराज एक लाख 40 हजार क्यूसेक जल छोड़े जाने से गंगा में दो फीट पानी बढ़ गया था। ऐसे में बाढ़ का पानी बुलंदशहर के लाल महादेव घाट सड़क के रस्ते अंदर नगर में प्रवेश कर गया है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संबंधित लेखपाल के माध्यम से गंगा तटीय गांव में बाढ़ की चेतावनी दी जा रही है। गंगा में जल बढ़ने से लाल महादेव घाट से होता हुआ बाढ़ का पानी 30 फीट अंदर नगर में घुस आया है। जिससे आसपास रहने वाले लोगों को बाढ़ के पानी में होकर आवाजाही करनी पड़ रही है। जाह्नवी द्वार प्लेटफार्म पर बाढ़ का पानी बहने से सांय के समय होने वाली मां गंगा की आरती दूसरे स्थान पर संपन्न की जा रही है। मादरगेट, पवित्रपुरी, गंगाद्वार मोहल्ले में बाढ़ का पानी सटकर बहने से कटाव की स्थिति बनी हुई है।
Next Story