उत्तर प्रदेश

UP Firing: नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की बदमाशों ने मारी गोली

Bharti Sahu 2
22 Oct 2024 7:21 AM IST
UP Firing: नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की बदमाशों ने मारी गोली
x
UP Firing: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की सोमवार सुबह स्कूल जाते समय बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के अमिलोरी गांव निवासी योगेंद्र बहादुर सिंह (58) भदोही नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। वह सोमवार सुबह घर से स्कूल के लिए कार से निकले थे। कार उनका ड्राइवर चला रहा था। जैसे ही वह घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बसावनपुर ट्यूबवेल के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर पंचर कर दिया और प्रिंसिपल के सीने में गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि जैसे ही प्रिंसिपल की कार बसावनपुर ट्यूबवेल के पास पहुंची, बदमाशों ने कार रोकने का इशारा किया। जैसे ही कार धीमी हुई, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर प्रिंसिपल के सीने में गोली मार दी, वहीं चालक को खरोंच तक नहीं आई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आनन-फानन में प्रधानाचार्य को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story