उत्तर प्रदेश

UP Firing: स्कूल वैन पर फायरिंग

Bharti Sahu 2
25 Oct 2024 10:38 AM IST
UP Firing: स्कूल वैन पर फायरिंग
x
UP Firing: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आज शुक्रवार सुबह चार अज्ञात बदमाशों ने एक स्कूल वैन पर दो राउंड फायरिंग की. उन्होंने वैन पर पथराव भी किया. घटना के दौरान वैन में 4 बच्चे सवार थे. फायरिंग होते देख वैन चालक ने गाड़ी तेजी से भगाते हुए स्कूल की तरफ पहुंच गया, जिससे बच्चे बाल-बाल बच गए. वैन पर फायरिंग की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया. बच्चों के अभिभावक भी आनन-फानन में स्कूल पहुंचे और घटना की जानकारी लेने लगे|
Next Story