उत्तर प्रदेश

UP firing: घर की छत से कमरे में फायरिंग

Bharti Sahu 2
22 Oct 2024 11:06 AM IST
UP firing: घर की छत से कमरे में  फायरिंग
x
UP Firing: फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती के इरफान सलमानी रविवार रात अपने परिवार के साथ आंगन में बैठे थे। उनके मकान की छत पर टीन की चादरें हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने छत पर चढ़कर उनके कमरे में फायरिंग कर दी। आवाज सुनकर परिजनों को लगा कि किसी ने पटाखा फोड़ दिया है। उनकी बहन शबाना कमरे में पहुंची तो फर्श पर 315 की गोली पड़ी मिली। छत पर पड़ी टीन में छेद हो गया था। जिस कमरे में फायर हुआ|
उसमें इरफान की बहन शबाना रात को सोती हैं। वह अपने परिजनों से बात करने के कारण आंगन में बैठी थीं। एसएचओ राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच चौकी प्रभारी बलवीर सिंह को सौंपी गई है। जांच में घटना सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story