- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP: ओबरा बी थर्मल पावर...
उत्तर प्रदेश
UP: ओबरा बी थर्मल पावर स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर में आग
Riyaz Ansari
8 May 2025 4:27 PM IST

x
UP उत्तर प्रदेश: सोनभद्र जिले में स्थित ओबरा बी थर्मल पावर स्टेशन के स्विचयार्ड में गुरुवार सुबह एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। घटना के बाद एहतियातन 200-200 मेगावॉट क्षमता वाली दो यूनिटों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।
घटनास्थल पर धुएं के घने गुबार और ऊँची लपटें देखी गईं। सूचना मिलते ही CISF की फायर विंग ने मौके पर तीन दमकल वाहन भेजे और लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।मुख्य महाप्रबंधक आर.के. अग्रवाल ने बताया कि कोई भी उत्पादन यूनिट क्षतिग्रस्त नहीं हुई है। हालांकि सुरक्षा को देखते हुए 10वीं और 11वीं यूनिट को कुछ समय के लिए बंद रखा गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच चल रही है और प्रभावित यूनिटों को फिर से चालू करने की प्रक्रिया जारी है।
Tagsपावर स्टेशनआगथर्मल पावरpower stationfirethermal powerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





