उत्तर प्रदेश

यूपी : अय्याश किस्म के हैं पिता, लंदन में पढ़ रही बेटी ने कानपुर आकर दर्ज कराया केस

Manish Sahu
2 Sep 2023 12:51 PM GMT
यूपी : अय्याश किस्म के हैं पिता, लंदन में पढ़ रही बेटी ने कानपुर आकर दर्ज कराया केस
x
उत्तरप्रदेश: पढ़ाई के लिए कानपुर से लंदन गई एक बेटी ने वापस आकर अपने ही पिता पर केस दर्ज करा दिया। पढ़ाई छोड़कर वापस आई बेटी ने पिता पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए। किदवई नगर निवासी ठेकेदार की बेटी ने पिता समेत तीन के खिलाफ नौबस्ता थाने में लूट और जान से मारने का प्रयास समेत अन्य गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। वाई ब्लॉक किदवई नगर निवासी सिद्धात्री अवस्थी लंदन में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। उसके मुताबिक पिता राजेन्द्र अवस्थी अय्याश हैं। सिद्धात्री ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी के लिए भाई और मां ने गहने और नकदी जोड़कर अलमारी के लॉकर में रखे थे।
30 जुलाई को पिता ने मां से लॉकर की चाभी मांगी तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर पिता ने मां को बुरी तरह से पीटा। लॉकर में रखे 20 लाख के जेवर और 11 लाख रुपये लूटकर ले गए। सिद्धात्री ने पुलिस को बताया कि उसकी मां को सांस लेने में भी दिक्कत होती है, इस वजह से वह मास्क लगाए रहती है। पिता ने मां का मास्क भी निकालकर फेंक दिया। उसने बताया कि वह लंदन में थी, जब उसको पिता की हरकतों की जानकारी हुई तो वह लंदन से कानपुर आ गई और पिता के खिलाफ थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Next Story