- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : नकली नोट छापने...
उत्तर प्रदेश
UP : नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार
Saba Naaz
27 Jun 2025 9:38 PM IST

x
Hapur हापुड़ : रेलवे कर्मचारी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर भारी मात्रा में जाली भारतीय मुद्रा छाप डाली। नकली नोट उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अलग अलग पार्टियों को सप्लाई भी किए गए।
एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) ने रंगे हाथ तीनों को पकड़ा है, पिलखुवा के जिंदल नगर में किराए के मकान में छपाई का धंधा चल रहा था। एटीएम ने आवश्यक सामग्री समेत करीब 3.90 लाख की जाली करेंसी भी जब्त की है। दरअसल, पिलखुवा के लाखन रेलवे स्टेशन पर मूलरूप से बुलंदशहर के जीवन गीत गजौरी निवासी गजेंद्र यादव पुत्र भगवान यादव प्वाइंट्स मैन के पद पर कार्यरत है। पिलखुवा के दिनेश नगर में उसने किराए का मकान भी लिया हुआ था।
एटीएस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गजेंद्र यादव अपने दो साथी सिद्धार्थ झा पुत्र सुनील झा निवासी जी-214 ग्राम गाजीपुर नई दिल्ली, विजय वीर चौधरी पुत्र मुनेश कुमार निवासी ग्राम रसूलपुर थाना सलेमपुर बुलंदशहर के साथ मिलकर जाली नोट छापने का काम करता था।
पिलखुवा फरीदनगर, भोजपुर रोड के पास उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनकी कार में 3.90 लाख रुपये की जाली करेंसी मिली है, जिन्हें वह एक पार्टी को देने जा रहे थे। तीनों को एटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वाटरमार्क थ्रेड आदि विशेषता युक्त कागज मुहैया होने पर सिद्धार्थ झा लैपटॉप, प्रिंटर, व अन्य छपाई में प्रयोग होने वाले उपकरणों की सहायता से जाली भारतीय मुद्रा की छपाई करता था।
Tagsनकलीनोटरेलवे कर्मचारीगिरफ्तारFake notesrailway employeearrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





