- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : डॉक्टर भी कांप...
उत्तर प्रदेश
UP : डॉक्टर भी कांप गए, इलेक्ट्रीशियन पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Saba Naaz
29 Jun 2025 2:49 PM IST

x
Aligarh अलीगढ़ : अलीगढ़ के सिविल लाइंस के हमदर्द नगर में तीन दिन पहले बोरे में मिला शव रेलवे रोड कोयले वाली गली के इलेक्ट्रीशियन राजीव सिंघानिया का था। उसकी हत्या करने के बाद शव बोरे में बंद कर फेंका गया था।
लापता इलेक्ट्रीशियन को खोज रहे परिवार ने शुक्रवार रात में पोस्टमार्टम केंद्र पहुंचकर शव की पहचान कर ली है। साथ में राजीव के कुछ दोस्तों पर इस हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस टीम सीसीटीवी के सहारे हत्या के खुलासे के प्रयास में जुटी है। हमदर्द नगर में बुधवार को कचरा बीनने वाले युवकों को कूड़े के ढेर में बोरे में बंद शव मिला था। खबर पर पहुंची पुलिस ने पहचान न होने पर शव पोस्टमार्टम केंद्र में रखवा दिया। इधर, रेलवे रोड बन्नादेवी का 48 वर्षीय राजीव सिंघानिया भी सोमवार से लापता था।
उसके परिजन भी उन्हें खोजने में लगे थे। शुक्रवार रात बन्नादेवी पुलिस राजीव की गली में किसी मामले में दबिश देने गई तो वहां राजीव के परिजनों ने पुलिस से राजीव की तलाश को लेकर मदद मांगी। इस पर बन्नादेवी पुलिस ने परिवार से बातचीत के बाद परिजनों को पोस्टमार्टम केंद्र भेजा। जहां बोरे में मिले शव की पहचान राजीव की बहन दीपमाला ने राजीव के शव के रूप में कर ली। इसके बाद शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
Tagsइलेक्ट्रीशियनहमलागंभीरElectricianAttackSevereजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





