उत्तर प्रदेश

UP चुनाव: कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की घटनाएं

jantaserishta.com
27 Feb 2022 10:55 AM IST
UP चुनाव: कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की घटनाएं
x

नई दिल्ली: अतिरिक्त मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी बीडी राम तिवारी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में आज हो रहे मतदान में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 8.02% मतदान हुआ है. राज्य में सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है. कुछ जगहों पर EVM की खराब होने की घटनाएं हुई थीं, जिसके बाद उन्हें ठीक कर दिया गया.

केशव प्रसाद मौर्य ने डाला वोट
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मतदान किया. आज प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए पांचवे चरण का मतदान हो रहा है. वोट डालने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं सभी वर्ग के लोगों से अपील करता हूं कि वे घर से निकलें और मतदान करें. हम प्रदेश में 300 से ज़्यादा सीटों के साथ सरकार बना रहे हैं. हम यहां प्रयागराज में 12 में से 12 सीटें जीत रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story