उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव: दोपहर तीन बजे तक 48.24% मतदान हुआ

jantaserishta.com
10 Feb 2022 3:51 PM IST
यूपी चुनाव: दोपहर तीन बजे तक 48.24% मतदान हुआ
x

लखनऊ: यूपी के 11 जिलों में 58 सीट पर वोटिंग जारी है. इन 58 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक 48.24 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है.

जेपी नड्डा ने साधा विरोधियों पर निशाना

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सितापुर में कहा, BJP विचारों की पार्टी है. वह विकास के लिए प्रतिबद्ध है. बाकी पार्टियां परिवारवाद पार्टियां हैं. अपने परिवार से बाहर उनका ना विकास है, ना सोच है, ना समझ है/ ये परिवारवाद और क्षेत्रियां पार्टियां देश के लिए बड़ा खतरा है
शामली में फर्जी मतदान को लेकर बवाल, गठबंधन प्रत्याशी पर हमला
शामली में फर्जी मतदान को लेकर बवाल होने की खबर सामने आ रही है जिसमें गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी पर हमला किया गया है. गठबंधन प्रत्याशी समेत दो लोग इस हंगामें में घायल हुए हैं. इसमें महिलाओं की फर्जी पर्ची से वोटिंग का आरोप लगाया गया है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story