- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Election Results...
UP Election Results 2022: जिस लखीमपुर खीरी पर मचा था बवाल, वहां से आई ये खबर

नई दिल्ली: लखीमपुर खीरी की आठ सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। शुरुआत से ही खीरी की छह सीटों पर भाजपा आगे चल रही थी। शेष दो सीटों पर सपा आगे चल रहे थी, लेकिन शाम होते-होते भाजपा आगे निकल गई। हालांकि सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों का भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। सपा और भाजपा में जोरदार टक्कर देखने को मिली है। भाजपा प्रत्याशियों की जीत की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला है। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और मिठाई बांटकर भाजपा प्रत्याशियों की जीत की बधाई भी देनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी जीत की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





