उत्तर प्रदेश

UP Election 2022 : कल सत्ता का संग्राम, युवाओं, महिलाओं और आम वोटर्स के सुनेंगे मन की बात

Kunti Dhruw
16 Nov 2021 4:46 PM GMT
UP Election 2022 : कल सत्ता का संग्राम, युवाओं, महिलाओं और आम वोटर्स के सुनेंगे मन की बात
x
शाहजहांपुर में छह विधानसभा क्षेत्र हैं।

शाहजहांपुर में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें पांच सीटों पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं, जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक ने जीत हासिल की है। 2017 के आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले में 20 लाख 37 हजार से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 12 लाख 46 हजार वोटर्स ने पिछली बार चुनाव में वोट डाला था। सबसे ज्यादा 5.38 लाख वोट भाजपा और 3.39 लाख सपा के पक्ष में पड़े।

धार्मिक और राजनीतिक रूप से समृद्ध शाहजहांपुर में इस बार विधानसभा चुनाव के क्या मुद्दे होंगे? युवा, महिलाएं और नौकरीपेशा वाले लोग क्या सोचते हैं? विकास, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सुरक्षा, महंगाई जैसे मुद्दों पर आम लोगों की क्या राय है?
ये सब हम 'सत्ता का संग्राम' कार्यक्रम के जरिए जानने की कोशिश करेंगे। आपके पास भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ने का अच्छा मौका है। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप वोट करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?

शाहजहांपुर में क्या है खास?
धार्मिक रूप से शाहजहांपुर काफी समृद्ध है। यहां 300 साल पहले बना राजराजेश्वरी माता का मंदिर और करेड़ी माता का मंदिर प्रमुख आस्था का केंद्र है। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए भी शाहजहांपुर धार्मिक स्थल है। यहां 2000 साल पुराना पार्श्वनाथ मंदिर है। मंदिर की सभी दीवारें गीली रहती हैं। ऐसा माना जाता है कि यहां कभी भी चोरी संभव नहीं है।

कार्यक्रम कब और कहां होंगे ?
1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : कैंट क्षेत्र

2. दोपहर 12 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान : चौक क्षेत्र

3. दोपहर 02 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान : एसएस कॉलेज के बाहर

4. शाम 4 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : शहीद उद्यान

अब तक इन सात जिलों में हुआ कार्यक्रम
अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में 'अमर उजाला' का यह कार्यक्रम हो चुका है। गाजियाबाद से शुरू हुआ 'सत्ता का संग्राम' मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बरेली और बदायूं से होते हुए पीलीभीत तक पहुंचा चुका है। अब अगला पड़ाव शाहजहांपुर होगा।

'सत्ता का संग्राम' में क्या होगा खास?
चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। महिलाओं-युवाओं से संवाद होगा और राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

विशेष प्रोत्साहन की व्यवस्था
'सत्ता का संग्राम' से जुड़े कार्यक्रमों में जमीनी स्तर पर हिस्सा लेने वाले दर्शकों और श्रोताओं के लिए विशेष प्रोत्साहन की भी व्यवस्था की गई है।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे?
अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी।
'सत्ता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे।
amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे।
सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकेंगे।
इन सभी कार्यक्रमों के जरिए दर्ज होने वाली जनता की आवाज विशेष रूप से अमर उजाला के पॉडकास्ट "आवाज" पर भी उपलब्ध रहेगी।
Next Story