उत्तर प्रदेश

UP Election 2022 : कल होगा लखीमपुर खीरी में सत्ता का संग्राम, महिलाएं और युवा बताएंगे चुनावी मुद्दे

Kunti Dhruw
17 Nov 2021 3:52 PM GMT
UP Election 2022 : कल होगा लखीमपुर खीरी में सत्ता का संग्राम, महिलाएं और युवा बताएंगे चुनावी मुद्दे
x
भारत-नेपाल सीमा पर सटे उत्तर प्रदेश का ये सबसे बड़ा जिला अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है।

भारत-नेपाल सीमा पर सटे उत्तर प्रदेश का ये सबसे बड़ा जिला अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। उत्तर प्रदेश सरकार के मुताबिक, लखीमपुर को पहले लक्ष्मीपुर के नाम से जाना जाता था। पर्यटन और एडवेंचर के लिहाज से भी लखीमपुर खीरी की अलग पहचान है। यहां दुधवा राष्ट्रीय उद्यान है, जो पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र है।

इस ऐतिहासिक और खूबसूरत जिले की चर्चा इन दिनों पूरे देश में जोरशोर से हो रही है। यहीं पर पिछले दिनों रैली निकाल रहे किसानों पर कार चढ़ाई गई थी। इसका आरोप केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे पर लगा है। मामले में अभी जांच चल रही है। ऐसी घटना के बाद जिले में अब क्या राजनीतिक हलचलें हैं? आम लोग क्या सोचते हैं?
कब और कहां होंगे कार्यक्रम ?

1. सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान : रोडवेज बस अड्डा

2. दोपहर 12 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान : वाईडी कॉलेज के बाहर

3. दोपहर 2 बजे
आधी आबादी से चर्चा
स्थान : आवास-विकास कॉलोनी का पार्क

4. शाम 4 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान : विलोबी हाउस
Next Story