उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: कल आगरा में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा

Kunti Dhruw
26 Nov 2021 5:51 PM GMT
UP Election 2022: कल आगरा में होगा सत्ता का संग्राम, चुनावी मुद्दों पर होगी चर्चा
x
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 206 किलोमीटर दूर ताज की नगरी आगरा पर्यटन के लिहाज के विश्व प्रसिद्ध है।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 206 किलोमीटर दूर ताज की नगरी आगरा पर्यटन के लिहाज के विश्व प्रसिद्ध है। अपनी कई मुगलकालीन इमारतों के कारण भी यह शहर काफी फेमस है। खासकर ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के लिए, ये सभी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल हैं। दुनिया के कोने कोने से यहां लोग ताजमहल का दीदार करने आते हैं।

दिल्ली और जयपुर के साथ आगरा गोल्डन ट्राइंगल टूरिस्ट सर्किट में भी शामिल है। यमुना नदी के तट पर स्थित यह शहर सांस्कृतिक रूप से ब्रज क्षेत्र में स्थित है। भारत की स्वतंत्रता के बाद से ही आगरा उत्तर प्रदेश का हिस्सा रहा है और धीरे-धीरे एक औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित हुआ, जिसने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह शहर अब एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और दुनिया भर से पर्यटकों की मेजबानी करता है।

ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्मारकों के चलते आगरा में एक समृद्ध पर्यटन उद्योग है। इसके अतिरिक्त यहां पर्चिनकारी, संगमरमर की जड़ों और कालीन संबंधित उद्योग भी हैं।आगरा अपनी मिठाइयों (पेठा और गजक) और स्नैक्स (दालमोठ), कपड़ा निर्माताओं और निर्यातकों और ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए जाना जाता है। मुगल सम्राट बाबर द्वारा नगर के कालीन उद्योग की नींव रखी गई थी और तब से यह कला फल-फूल रही है। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान सभी नौ सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया था। अब अगले साल यहां फिर से चुनाव होने हैं।
Next Story