उत्तर प्रदेश

UP Election 2022: प्रियंका गांधी कर रही नोएडा से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत

Kunti Dhruw
31 Jan 2022 7:45 AM GMT
UP Election 2022: प्रियंका गांधी कर रही नोएडा से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत
x
उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से विधानसभा चुनावों का आगाज हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी से विधानसभा चुनावों का आगाज हो जाएगा। इसी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी सोमवार से अपने डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत नोएडा से कर रही हैं। नोएडा से कांग्रेस पंखुड़ी पाठक को प्रत्याशी बनाया है। उन्हीं को वोट देने की अपील करने के लिए प्रियंका गांधी आज नोएडा में होंगी। यह खास है कि प्रियंका गांधी का यह पहला फिजिकल कैंपेन होगा। हालांकि इससे पहले वह फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से जुड़ कर संवाद कर चुकी हैं।

प्रियंका गांधी मंगलवार को दादरी में भी घर-घर जाकर चुनावी प्रचार कर सकती हैं। नोएडा में प्रियंका समाज के विभिन्न वर्गों से मुलाकात कर उनसे बातचीत करेंगी और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगी। इसके बाद वह डोर-टू-डोर कैंपेन कर पंखुड़ी पाठक के लिए प्रचार करेंगी। अपने अभियान 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के तहत प्रियंका महिलाओं के एक ग्रुप से अलग से भी बात करेंगी।


Next Story