उत्तर प्रदेश

UP: DM की सख्ती से प्रशासन में हड़कंप, 40 अधिकारियों को भेजा नोटिस

Harrison
22 Aug 2025 8:28 PM IST
UP: DM की सख्ती से प्रशासन में हड़कंप, 40 अधिकारियों को भेजा नोटिस
x
Gorakhpur गोरखपुर:डीएम दीपक मीणा ने 18 अगस्त को जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने वाले खंड विकास अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विभिन्न विभागों के अभियंताओं समेत 40 से अधिक अधिकारियों पर सख्ती की है।
उन्होंने ऐसे सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि तय समय सीमा के भीतर साफ जवाब नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
Next Story