उत्तर प्रदेश

UP: रोटी को लेकर माँ से विवाद, नाराज बेटी ने खाई जहर

Sanjna Verma
23 Aug 2024 5:46 PM IST
UP: रोटी को लेकर माँ से विवाद, नाराज बेटी ने खाई जहर
x
बरेली Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक मां ने अपनी बेटी को गैस चूल्हे पर रोटी बनाने से मना किया तो बेटी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई। इस बात की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उसका इलाज चल रहा है। बेटी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
मां के डांटने से नाराज थी बेटी
बता दें कि कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी 18 वर्षीय राखी को जिला hospital लाया गया। उसकी मां रामप्यारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात का खाना बनाने जा रही राखी को उन्होंने टोक दिया। मां ने कहा कि गैस बहुत महंगी पड़ रही है। आज तुम लकड़ी के चुल्हे पर खाना बना लो। राखी को मां की ये बात बुरी लगी और उसने चुल्हे पर खाना पकाने से मना कर दिया। इस पर मां ने उसे डांट दिया। जिससे नाराज होकर राखी ने घर में रखा हुआ जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।परिवार के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
Next Story