उत्तर प्रदेश

यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने CM योगी से की मुलाकात, अपराध-भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई का दिया संकेत

Ashish verma
1 Jun 2025 10:30 PM IST
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने CM योगी से की मुलाकात, अपराध-भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई का दिया संकेत
x
यूपी डीजीपी राजीव कृष्ण ने CM योगी से की मुलाकात

Lucknow.लखनऊ। नए डीजीपी राजीव कृष्ण ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात के बारे में उन्होंने इंटरनेट मीडिया के एक्स पर लिखा है कि आज मुझे मुख्यमंत्री से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उत्तर प्रदेश पुलिस का नेतृत्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मुझे सौंपने के लिए मैं मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मैं पूरी निष्ठा के साथ राज्य सरकार की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित हूं।

अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस, महिला सुरक्षा, नागरिक केंद्रित पुलिसिंग और उत्कृष्ट कानून व्यवस्था मेरी प्राथमिकता रहेगी। इससे पहले उन्होंने पुलिस मुख्यालय में पूर्ववर्ती प्रशांत कुमार से डीजीपी का औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया।वहीं, रिटायर होने के बाद प्रशांत कुमार ने इंटरनेट मीडिया के एक्स पर कहा कि वर्दी अस्थायी होती है। कंघी पर सितारे भले न हों, लेकिन पुलिस हमेशा दिल में रहेगी। एक्स पर की गई भावुक पोस्ट में उन्होंने कहा है कि मैं बिना किसी अफसोस के गर्व के साथ डीजीपी का पद छोड़ रहा हूं।


Next Story