उत्तर प्रदेश

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे का रोड एक्सिडेंट, बाल-बाल बचे

jantaserishta.com
26 March 2022 5:18 PM IST
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे का रोड एक्सिडेंट, बाल-बाल बचे
x

जालौन: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है. जालौन में आलमपुर बाईपास के करीब हुए इस हादसे में डिप्टी सीएम के बेटे बाल-बाल बच गए. योगेश कुमार मौर्य अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जा रहे थे. इस बीच उनकी फॉर्च्यूनर और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई. सूचना के बाद मौके पर कालपी कोतवाली पुलिस पहुंच गई है.



बता दें कि शुक्रवार को ही केशव प्रसाद मौर्य ने दूसरी बार डिप्टी सीएम पद की शपथ ली थी. केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से हार गए थे. हालांकि पार्टी ने उन पर फिर से भरोसा जताते हुए डिप्टी सीएम की कमान सौंपी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story