- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : घर में लगा रखी थी...
उत्तर प्रदेश
UP : घर में लगा रखी थी करेंसी छापने की मशीन, गिरफ्तार
Jyoti Nirmalkar
23 July 2024 6:58 AM GMT
x
उत्तर प्रदेश UP : आगरा के फतेहाबाद में डौकी पुलिस ने सोमवार को नकली नोटों की सप्लाई करने वाले एक शातिर को पकड़ा है। उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने सौ-सौ के 99 नकली नोट और प्रिंटर की इंक बरामद की है। एक असली के बदले सौ रुपए के तीन नकली नोट का लेन-देन हो रहा था। करेंसी छापने की मशीन लगाकर धड़ले से नोट छापे जा रहे और सप्लाई की जा रही थी। पुलिस POLICE ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक डौकी जय नारायन सिंह ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। उसे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नकली नोटों की करेंसी की सप्लाई करने वाला एक युवक ग्राम विजय मल्हेला की ओर जाने वाली सड़क किनारे खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। एक युवक भाग गया । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 3 के बदले एक असली नोट आरोपी RAM NIVAS रामनिवास ने बताया कि वह नकली नोट की सप्लाई करने आया था। वह और उसका साथी असली नोटों की सहायता से प्रिंटर द्वारा नकली नोट छापकर ऑर्डर मिलने पर डिलेवरी करते थे। उनको तीन नकली नोटों के बदले एक असली नोट मिलता है।
प्रिंटर PRINTER की इंक भी हुई बरामद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवक के कब्जे से सौ-सौ के 99 नकली नोट बरामद हुए हैं। उसके घर से सौ-सौ के आठ असली नोट भी मिले। आरोपी के घर प्रिंटर में प्रयोग होने वाली इंक की कुल पांच बोतल भी बरामद हुई है। आरोपी का नाम रामनिवास पुत्र ताराचंद निवासी नगला केशो थाना डौकी है। भागे हुए साथी का नाम आछेलाल लाल पुत्र मोहरमन निवासी नगला केशो है।
TagsUPघरकरेंसीछापनेमशीनगिरफ्तारखबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर | CREDIT NEWS: जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Jyoti Nirmalkar
Next Story